फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   विभौर साहिब के पास श्रद्धालुओं से भरा टैंपो पलटा

विभौर साहिब के पास श्रद्धालुओं से भरा टैंपो पलटा

Wed, 13 Feb 2019 10:34 PM IST
sandeep kumar sandeep kumar
Updated Wed, 13 Feb 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
विभौर साहिब के पास श्रद्धालुओं से भरा टैंपो पलटा
accident

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

नंगल। निकटवर्ती विभौर साहिब गांव के पास श्रद्धालुओं से भरा टेंपो पलट गया। हादसे में करीब एक दर्जन श्रद्धालुओं को चोटें आई हैं। घायलों को लोगों की मदद से बीबीएमबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।


मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार अजौली मोड़ के मजदूर उपचार के लिए में सवार होकर मां सरस्वती की मूर्ति विसर्जन करने विभौर साहिब के पास सतलुज की ओर जा रहे थे। विभौर साहिब के पास टेंपो पलट गया। हादसे में टेंपो में सवार लगभग एक दर्जन मजदूर घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए बीबीएमबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दो लोगों की गंभीर हालात को देखते हुए प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया है। नया नंगल पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई नरेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed