फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   149 वाहनों के चालान काटे

149 वाहनों के चालान काटे

Sat, 15 Dec 2018 10:31 PM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
149 वाहनों के चालान काटे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले बिगडै़ल चालकों पर शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने जिले में विभिन्न जगहों पर नाकेबंदी के दौरान यातायात नियमों की अवहेलना करने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत 149 वाहनों के चालान किए।

एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने 149 में से 137 वाहनों के चालानों का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 20,500 रुपये प्राप्त किए। इनमें 120 चालान बिना हेलमेट लगाए दोपहिया वाहन चलाने पर, चार चालान बिना सेफ्टी बेल्ट लगाए वाहन चलाने पर, छह चालान बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने पर, एक चालान लापरवाही और उतावलेपन से वाहन चलाने पर, आठ चालान यातायात संकेतों की अवहेलना करने पर, तीन चालान ट्रिपल राइडिंग करने पर तथा चालान मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराओं के तहत किए गए।
विज्ञापन


इसके अलावा सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर पुलिस थाना अंब के तहत छह व पुलिस चौकी संतोषगढ़ के तहत चार लोगों के चालान करके 1000 रुपये जुर्माने के रूप में प्राप्त किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed