{"_id":"5bec58a1bdec22697a0f4ad2","slug":"131542215841-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंगोह खास में अग्रिकांड लगने से पशुशाला राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डंगोह खास में अग्रिकांड लगने से पशुशाला राख
Updated Wed, 14 Nov 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डंगोह खास में पशुशाला जलकर राख
अमर उजाला ब्यूरो
दौलतपुर चौक (ऊना)। डंगोह खास में मंगलवार रात्रि एक पशुशाला जलकर राख हो गई। इससे करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत यह रही कि पशुशाला के अंदर बंधे हुए पशुओं को समय रहते बाहर निकाल लिया गया।
पीड़ित संजीव कुमार पुत्र स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पशुओं को अंदर बांधकर जैसे ही घर लौटे तो पड़ोसियों ने बताया कि पशुशाला में आग लग गई है। शोर मचाया और पशुओं को बाहर निकाला। पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि अगर समय रहते पता न चलता तो पड़ोस के घरों को भी आग अपनी चपेट में ले सकती थी। उन्होंने बताया कि इस अग्निकांड से चारे की मशीन मोटर सहित जल गई। इसके अलावा 150 मक्की के लट्ठे, आठ क्विंटल तूड़ी के साथ-साथ लकड़ी भी जलकर राख हो गई। उधर, ग्राम पंचायत प्रधान अनिता कुमारी और उपप्रधान सुभाष कंवर ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया। बताया कि पीड़ित संजीव कुमार बीपीएल परिवार से संबंधित है और प्रशासन उसे तुरंत आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाए। उधर, चौकी प्रभारी राजिंद्र पठानिया ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है, प्रथम दृष्टि में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट लग रहा है, फिर भी पुलिस छानबीन कर रही है।