{"_id":"5b75b3b542c7925a996e5342","slug":"131534440373-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेरोइन के साथ दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हेरोइन के साथ दो युवक गिरफ्तार
Updated Thu, 16 Aug 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
heroin
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना। पुलिस के एसआईयू विंग ने संतोषगढ़ रोड पर कुठार कलां में नाकेबंदी के दौरान दो लोगों को हेरोइन के साथ पकड़ा। आरोपियों की पहचान कुरियाला निवासी मानिक और मंडी जिले की सुंदरनगर तहसील के तहत सलापड़ कॉलोनी निवासी विनोद कुमार के रूप में की गई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।
हेड कांस्टेबल विकास दीप की अगुवाई में एसआईयू की टीम ने संतोषगढ़ रोड स्थित कुठार कलां में नाकेबंदी की। इसी दौरान स्कूटी पर आ रहे मानिक और विनोद स्कूटी को रोका गया। संदेह होनेपर उनकी तलाशी ली गई। इस दौरान उनके पास से करीब 3.49 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। इस बारे में डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
