फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   निजी बस पलटी, चालक के तीन वर्षीय बच्चे की मौत

निजी बस पलटी, चालक के तीन वर्षीय बच्चे की मौत

Wed, 22 Nov 2017 06:58 PM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 06:58 PM IST
विज्ञापन
निजी बस पलटी, चालक के तीन वर्षीय बच्चे की मौत

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

हरोली (ऊना)।
क्षेत्र के निकटवर्ती गांव कांटे में एक निजी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस चालक के तीन वर्षीय बेटे की मौत हो गई जबकि बस में सवार अन्य दो बच्चें घायल हो गए। इस हादसे के दौरान घटना स्थल पर लोगों पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। बस में फंसे चालक और बच्चों को लोगों ने बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए हरोली अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद घायलों को ऊना के लिए रेफर कर दिया गया।

मृतक बच्चे की पहचान जगजोत सिंह पुत्र यशपाल निवासी गांव कांटे तहसील हरोली ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया। पुलिस ने मामले पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रोजाना की तरह बुधवार सुबह यशपाल निवासी कांटे अपनी निजी बस में काम से निकल रहा था कि बच्चे भी साथ जाने की जिद्द करने लगे।
विज्ञापन


बच्चों की जिद्द के आगे यशपाल ने तीनों बच्चों को बस में बिठा लिया। घर से कुछ दूर जाते ही बस की ब्रेक फेल हो गई और अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई जबकि दो बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं। इस हादसे में घायल दोनों बच्चों को उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी संजीव गांधी का कहना है कि पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी ने कहा कि पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed