{"_id":"5c683e07bdec227391007aba","slug":"121550335495-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तालाब में डूबने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गगरेट (ऊना)। क्षेत्र के जाडला कोइडी के तालाब में संदिग्ध परिस्थितियों में डूबने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरपाल सिंह निवासी जाडला कोइडी के रूप में हुई है। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया है। वहीं पोस्टमार्टम को अस्पताल भेज दिया है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार गुरपाल रोजान घर से लगभग दो किलोमीटर दूर मंदिर में पूजापाठ के लिए जाता था। रोज लगभग 7 बजे वह घर लौट आता था। शनिवार सुबह जब गुरपाल वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रास्ते में एक तालाब में गुरपाल का शव नजर आया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए शव को ऊना भेज दिया गया।
इस बारे में थाना प्रभारी चैन सिंह ने बताया कि गुरपाल के परिजनों ने सुबह सूचना दी कि गुरपाल का शव तालाब में है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे लिया। मौत के कारण की जांच कर रही है। गुरपाल रोज इस तालाब पर मंदिर जाने से पहले हाथ-पैर धोता था। कयास लगाए जा रहे हैं कि पैर फिसलने से वह तालाब में डूब गया। पुलिस का कहना है कि मौत के कारण का पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल जांच की जा रही है।