फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   चिंतपूर्णी और जोड़बड़ से नौ घरेलू सिलेंडर जब्त

चिंतपूर्णी और जोड़बड़ से नौ घरेलू सिलेंडर जब्त

Thu, 20 Sep 2018 09:48 PM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
चिंतपूर्णी और जोड़बड़ से नौ घरेलू सिलेंडर जब्त
lpg

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चिंतपूर्णी/जोल (ऊना)।
जिला खाद्य आपूर्ति विभाग की कांगड़ा और ऊना की टीम ने वीरवार को चिंतपूर्णी और जोड़बड़ में दुकानों पर छापेमारी कर नौ घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए हैं।

इसके अलावा टीम ने जोड़बड़ तथा तलमेहड़ा में दुकानों पर पॉलिथीन प्रयोग करने पर दुकानदारों के चालान करके तीन हजार रुपये जुर्माना वसूल किया। विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। विभाग की छापामारी की सूचना मिलते ही कई दुकानदार तो दुकानें बंद करके इधर-उधर खिसक लिए।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि जिला खाद्य आपूर्ति विभाग की कांगड़ा और ऊना की संयुक्त टीम ने चिंतपूर्णी बाजार सहित जोड़बड़ और तलमेहड़ा बाजार में दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। विभाग की अचानक छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक ऊना राजीव शर्मा ने बताया कि टीम में शामिल कांगड़ा जिला के खाद्य आपूर्ति नियंत्रक नरेंद्र धीमान, निरीक्षक सुरेश ठाकुर, महिंद्र धीमान तथा अंब के खाद्य आपूर्ति विभाग अंब के निरीक्षक संजय कुमार ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए दो दर्जन से अधिक दुकानों में दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि टीम ने छापेमारी के दौरान चिंतपूर्णी बाजार में दुकानों से सात घरेलू गैस सिलेंडर तथा जोड़बड़ बाजार में दो घेरलू गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। इसके अलावा पॉलिथीन प्रयोग करने पर जोड़बड़ में एक हजार तथा खाद्य आपूर्ति विभाग बंगाणा के निरीक्षक पद्मदेव ने तलमेहड़ा बाजार में दुकानों पर पॉलिथीन प्रयोग पर दो रुपये के चालान किए। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक ऊना राजीव शर्मा ने कहा कि पॉलीथिन प्रयोग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed