फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   ट्रैक्टर के नीचे आकर व्यक्ति की मौत

ट्रैक्टर के नीचे आकर व्यक्ति की मौत

Sat, 02 Jun 2018 10:36 PM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर के नीचे आकर व्यक्ति की मौत

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

अंब(ऊना)।
उपमंडल अंब के बीजापुर कुठियाड़ी में ट्रैक्टर के नीचे दबने से 32 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान हरनाम सिंह पुत्र नसीब सिंह निवासी सपौरी के रूप में हुई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। पुलिस ने मामले पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर को हादसा उस समय हुआ, जब बीजापुर के समीप सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर को पीछे की तरफ से आ रहे दूसरे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इस कारण चालक ट्रैक्टर पर नियंत्रण नहीं रख पाया और ट्रैक्टर सड़क किनारे होता हुआ खेत में लुढ़क गया।
विज्ञापन


इसी दौरान चालक के साथ बैठा हरनाम सिंह ट्रैक्टर से गिर गया और टायर के नीचे कुचल गया। इस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। इसके बाद लोगों ने फौरन पुलिस को सूचित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंब के थाना प्रभारी दर्शन सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed