फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   होटल में पुलिस रेड का फेक मैसेज वायरल

होटल में पुलिस रेड का फेक मैसेज वायरल

Tue, 27 Mar 2018 09:58 PM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 09:58 PM IST
विज्ञापन
होटल में पुलिस रेड का फेक मैसेज वायरल
mobile
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। जिला मुख्यालय के साथ लगते एक होटल में पुलिस की रेड पड़ी है। कुछ लड़के और लड़कियां संदिग्ध हालत में पाए गए हैं। इस तरह का एक फेक मेेसेज देर रात सोशल मीडिया में वायरल हो गया। व्हाट्स एप में वायरल हुए इस संदेश को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। वहीं, पीड़ित होटल मालिक भूपेंद्र सिंह ने मामले की शिकायत पुलिस के पास दे दी है। इस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को व्हाट्सएप ग्रुप्स में एक वीडियो शेयर हुआ, जिसमें लिखा था कि ऊना के बहडाला स्थित सनशाइन होटल में कुछ लड़के और लड़कियों को संदिग्ध अवस्था में दबोचा गया है। हालांकि, वीडियो में ऊना से संबधित कुछ नहीं दर्शाया गया है लेकिन वीडियो में किन्हीं शरारती तत्वों ने छेड़छाड़ कर इसमें होटल सनशाइन का नाम जोड़ लिया। भूपेंद्र ने बताया कि यह किसी की होटल के नाम को बदनाम करने की साजिश है। पीड़ित ने मामले को लेकर पुलिस के पास शिकायत भी दी है। इसमें कुछ मोबाइल नंबरों को भी इसके लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। हालांकि, संबंधित वीडियो बाहरी राज्य का बताया जा रहा है। इस वीडियो को ऊना के एक होटल के साथ किस आधार पर किसने क्यों जोड़ा, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। उधर, एएसपी अमित शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। अमित शर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया पर संदेश डालने से पहले लोग अपनी सूझबूझ से काम लें अन्यथा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed