फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   खाना न देने पर होटल कर्मचारियों से मारपीट

खाना न देने पर होटल कर्मचारियों से मारपीट

Tue, 19 Dec 2017 10:33 PM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
खाना न देने पर होटल कर्मचारियों से मारपीट
fight
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। पुलिस थाना ऊना के तहत बसाल स्थित एक निजी होटल में दो गुटों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ। वारदात में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हुए हैं, जिनको उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामले के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है। घायलों के बयान कलमबद्ध किए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात बसाल स्थित होटल में कुछ युवक खाना खाने के लिए पहुंचे। यहां पर तैनात कर्मचारियों से खाने की मांग करने लगे, लेकिन कर्मचारियों ने खाना न होने का हवाला दिया। इस पर युवक होटल के कर्मचारियों के साथ उलझ पड़े। बताया जा रहा है कि उक्त आरोपी युवक झलेड़ा में एक डीजे समारोह में शरीक होकर आए थे। इसके बाद वे होटल में खाना खाने पहुंच गए लेकिन खाना न मिलने पर वह आगबबूला हो गए और होटल कर्मचारियों के साथ मारपीट पर उतारू हो गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए हैं। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया। घायलों को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। सीएमओ ऊना डा. प्रकाश दड़ोच ने कहा कि घायलों को अस्पताल में उपचार दिया गया है। उधर, एसपी संजीव गांधी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed