{"_id":"5cc5d6a7bdec2207087129ad","slug":"11556469415-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना की नवनिवाहिता की गोवा में हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ऊना की नवनिवाहिता की गोवा में हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। शहर के वार्ड चार की नवविवाहिता की गोवा में हत्या की गई है। मृतका की पहचान अलका निवासी वार्ड 4 के रूप में हुई है। शनिवार देर रात इस संबंध में सूचना मिलने पर घर में मातम छा गया है।
सूचना मिलते ही मृतका के परिजन गोवा रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि अल्का ने करीब तीन माह पहले ही प्रेम विवाह किया था। काफी अरसे से वह चंडीगढ़ में नौकरी कर रही थी। वह अपने पति के साथ गोवा गई थी जहां उसकी हत्या हो गई। ऊना पुलिस को गोवा पुलिस की ई-मेल प्राप्त हुई जिसमें शव को वेरिफाई करने के लिए अल्का का आधार कार्ड मेल किया गया।
पुलिस ने परिवार के घरवालों को वेरिफिकेशन के लिए बुलाया। परिवार ने आधार कार्ड अलका का ही बताया। हत्या कैसे हुई और किसने की इसको लेकर संशय बना हुआ है। डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया कि गोवा पुलिस की मेल आई है। इसके बाद परिजनों ने मृतका की पहचान अपनी बेटी के रूप में की है। इस मामले की पड़ताल गोवा पुलिस कर रही है।