फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   अग्निकांड में मजदूरों की आधा दर्जन झुग्गियां राख

अग्निकांड में मजदूरों की आधा दर्जन झुग्गियां राख

Wed, 24 Apr 2019 10:43 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
अग्निकांड में मजदूरों की आधा दर्जन झुग्गियां राख
ऊना। जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव पेखूवेला में अग्निकांड में प्रवासी मजदूरों की आधा दर्जन झुग्गियां जलकर राख हो गईं। आग में 1 बकरी सहित छह मुर्गे जल गए। इसके अलावा झुग्गी में रखी करीब 25 हजार की नकदी भी आग की भेंट चढ़ गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। करीब एक लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पेखूवेला में मंगलवार देर रात प्रवासी मजूदरों की झुग्गियां में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर प्रवासी मजदूर में हड़कंप मच गया। मजदूर फौरन अपने बच्चों को लेकर झुग्गियों से बाहर भागे और आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने पांच झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की टीम में शामिल चालक सतनाम सिंह, फायरमैन मुकेश जसवाल और चंद्रमोहन ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और साथ लगती झुग्गियों को जलने से बचाया। आग में झुग्गी में बंधी एक बकरी और 6 मुर्गे जल गए। प्रवासी मजदूरों जावेद, साकीर, नन्हें, अकरम व शेर मोहम्मद के बर्तन व कपड़े जलकर राख हो गए। करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दमकल विभाग के अधिकारी नितिन धीमान ने बताया कि टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। उधर, एएसपी विनोद कुमार धीमान ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed