फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   छात्र पर धारदार हथियार से हमला

छात्र पर धारदार हथियार से हमला

Wed, 27 Feb 2019 11:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
छात्र पर धारदार हथियार से हमला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। जिले मुख्यालय निकटवर्ती निजी स्कूल के ग्यारहवीं के एक छात्र पर दो शातिर युवकों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। वारदात में छात्र बुरी तरह से लहूलुहान हो गया है।

उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस ने घायल छात्र के बयान दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वारदात के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।
विज्ञापन


शहर के निजी स्कूल के छात्र झलेड़ा निवासी नरेंद्र पर बुधवार दोपहर स्कूल परिसर से बाहर उस वक्त हमला किया जब वह आधी छुट्टी के समय कैंपस से निकल कर स्कूल मैदान की ओर जा रहा था। दोनों हमलावर तेजी से उस पर झपटे और उनमें से एक ने धारदार हथियार से छात्र के सिर पर वार कर दिया। इससे वह बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। चीखो पुकार की आवाज सुनकर अन्य स्कूली छात्रों मौके पर एकत्रित हो गए। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में स्कूल के शिक्षकों ने घायल छात्र को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। जहां उसका उपचार जारी है। डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घायल छात्र के बयान दर्ज किए हैं। आगामी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed