{"_id":"5be9b266bdec2269c33c5e6f","slug":"11542042214-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण आगजनी में टीनपोश मकान जलकर स्वाह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भीषण आगजनी में टीनपोश मकान जलकर स्वाह
Updated Mon, 12 Nov 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
fire shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। क्षेत्र के डंगोह खास गांव में सोमवार दोपहर बाद टीनपोश मकान में अचानक आग लग गई। इससे सारा सामान जल कर राख हो गया।
सोमवार को दोपहर डेढ़ बजे सुरेंद्र कुमार पुत्र स्वर्गीय रूप चंद के टीन पॉश घर में अचानक आग लग गई। घर से आग की लपटें उठती देख आस पास के लोगों ने शोर मचाया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किए। मौके पर सड़क से जा रहे पानी के टैंकर चालक ने भी आग लगी देख पानी का टैंकर घर के समीप पहुंचा दिया। इससे आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित सुरेंद्र सिंह मिस्त्री का कार्य करता है। उसकी पत्नी नीता देवी, अक्षय, सिमरन के अलावा स्थानीय वासी कुशल जसवाल, अशोक जसवाल ने बताया कि आग लगने से एक कूलर, आठ रजाइयां, बेड, गद्दे, बिस्तर, एक सिलाई मशीन, रसोई का सामान, दो क्विंटल गेहूं, 50 किलोग्राम चावल, कपड़े, छह घर के दरवाजे और लकड़ी का काम करने वाले औजार जल कर राख हो गए।
अग्निकांड ने पीड़ित परिवार को दो लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। पंचायत प्रधान अनीता कुमारी ने बताया कि जब आग लगी तो घर में कोई नहीं था। सुरेंद्र बीपीएल परिवार से है। वह लकड़ी का काम करके रोजी-रोटी चलाता है। आग से राशन एवं अन्य सामान जल जाने से उसे रोजी रोटी के लाले पड़ गए हैं। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र मदद की गुहार लगाई है। चौकी प्रभारी राजेंद्र पठानिया ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल और नुकसान जायजा लिया है। आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है, फिर भी पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन