{"_id":"5b1000594f1c1b9c6e8b577a","slug":"11527775321-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएच कर्मचारी ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईपीएच कर्मचारी ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप
Updated Thu, 31 May 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अंब (ऊना)।
आईपीएच कर्मचारी ने बसूणी निवासी व्यक्ति पर जाति सूचक शब्द कहने और गालीगलौज करने का आरोप लगाया। आईपीएच कर्मचारी गुरनाम सिंह ने उच्चाधिकारियों से लिखित शिकायत की है। अंब पुलिस में शिकायत दी है जिसमें उसने आरोप लगाया कि बसूणी निवासी एक व्यक्ति ने उसके साथ गाली गलौज किया और जाति सूचक शब्द कहे।
वह अक्सर टैंक से अपनी लाइन को खोल देता है जिससे बाकी लाइनों की सप्लाई बंद हो जाती है। कर्मचारी से दुर्व्यवहार पर आईपीएच कर्मचारी संघ के सुभाष चंद, सतपाल, अजय कुमार, सतप्रकाश, गुलजारी लाल, रछपाल और परमजीत सिंह रोष प्रकट कर आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। डीएसपी अंब मनोज जंवाल ने बताया कि पुलिस के पास शिकायत आई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन