फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   शरारती तत्वों ने तोड़ी पेयजल सप्लाई की पाइप

शरारती तत्वों ने तोड़ी पेयजल सप्लाई की पाइप

Sat, 26 May 2018 07:20 PM IST
Updated Sat, 26 May 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
शरारती तत्वों ने तोड़ी पेयजल सप्लाई की पाइप
शरारती तत्वों ने तोड़ी पेयजल की पाइपलाइन
विज्ञापन

प्राथमिक स्कूल बेहलां में जल संकट, पहले भी कई बार तोड़े हैं पाइप
स्कूल प्रशासन ने पुलिस चौक जोल में दी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
जोल (ऊना)।
प्राथमिक पाठशाला बेहलां में शरारती तत्वों ने स्कूल परिसर में लगी पेयजल पाइप को तोड़ दिया जिससे स्कूल में पेयजल सप्लाई ठप हो गई। स्कूल प्रशासन और एसएमसी कमेटी का कहना है कि लंबे समय से स्कूल में पानी की किल्लत है। बार-बार शरारती तत्व पाइप तोड़ रहे हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्कूल प्रशासन का कहना कि इससे पहले भी दो बार शरारती तत्व पाइप तोड़ चुके हैं। स्कूल प्रशासन का कहना कि आईपीएच विभाग और पुलिस चौकी को सूचित किया है। आईपीएच ने मौके पर पहुंच कर पाइप को जोड़ दिया लेकिन तीन दिन बाद शरारती तत्वों ने वाटर टैंक के अंदर जाकर पाइप को लिफाफों से बंद कर दिया। वाटर टैंक के अंदर सारे पानी को गंदा कर दिया। शरारती तत्वों के इस कारनामे से स्कूली छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल प्रशासन ने मामला आईपीएच विभाग एवं पुलिस प्रशासन को बता दिया है। आईपीएच विभाग के कनिष्ठ अभियंता सुनील कुमार ने कहा कि मामला ध्यान में आया है। जल्द ही इसे ठीक करवा दिया जाएगा। पुलिस चौकी जोल प्रभारी कुशल कुमार गुलेरिया बताया कि मामला उनके ध्यान में आ गया है और इसकी छानबीन की जा रही है। शरारती तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed