{"_id":"5ae99f5b4f1c1b60098b7ca8","slug":"11525260123-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदलकर खाते से नकदी उड़ाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड बदलकर खाते से नकदी उड़ाई
Updated Wed, 02 May 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
पुलिस थाना ऊना के तहत मदनपुर बसोली की एक महिला का एटीएम बदलकर खाते से नकदी उड़ा दी है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं सीसीटीवी फुटेज को भी खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस को दी शिकायत में परमजीत कौर निवासी मदनपुर बसोली ने बताया कि मंगलवार शाम बस स्टैंड ऊना के समीप स्थित एसबीआई बैंक शाखा के बाहर लगे एटीएम मशीन से पैसे निकलवाने के लिए खड़ी थी। इसी दौरान एक अंजान व्यक्ति आया जिससे पैसे निकालने के बारे में पूछा।
इस पर व्यक्ति ने मेरा एटीएम कार्ड लेकर पैसे निकालने लगा। महिला ने बताया कि वापिस घर पहुंचने पर शाम करीब पौने सात बजे मेरे अकाउंट से 20 हजार रुपये निकासी का मेसेज फोन पर आया। कुछ ही देर बाद 20 हजार रुपये फिर अकाउंट से निकाले जाने का संदेश आया। महिला ने बताया कि 15 मिनट बाद फिर 20 हजार रुपये किसी के खाते में ट्रांसफर हुए।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि करीब 20 से 25 मिनट के भीतर ही उनके खाते से 60 हजार रुपये निकाले गए हैं। महिला ने बुधवार सुबह ऊना थाना पहुुंचकर पुलिस को शिकायत सौंप दी। डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है। एटीएम मशीन में लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली जा रही है। उन्होंने बताया कि जिस अकाउंट में पैसे ट्रांसफर हुए हैं, उसके बारे में पूरी डिटेल ली जा रही है।
विज्ञापन