{"_id":"5cdc48bdbdec2207226ea778","slug":"111557940413-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर जा रही छात्रा को पहले छेड़छाड़ फिर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घर जा रही छात्रा को पहले छेड़छाड़ फिर पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नंगल। पढ़ाई के बाद घर लौट रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट करने का मामला सामने आया है। मारपीट में घायल छात्रा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने पीड़ित छात्रा की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
नंगल पुलिस ने नाबालिग छात्रा के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारपीट का मामला दर्ज किया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट सहित मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि यह घटना 8 मई की है जब छात्रा दोपहर के समय ऑटो से घर जा रही थी। ऑटो चालक ने घर से कुछ ही दूरी पर उसे उतार दिया। वह घर की ओर पैदल ही जा रही थी। इस दौरान कथित आरोपी स्कूटी पर सवार हो कर आया और उससे छेड़छाड़ करने लगा। जब छात्रा ने विरोध किया तो उसने छात्रा को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। घर जाकर पीड़ित छात्रा ने परिजनों को इसकी जानकारी दी।
मारपीट में घायल छात्रा को परिजनों की मदद से बीबीएमबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जांच अधिकारी एएसआई बलबीर सिंह ने कहा कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।