फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   चिंतपूर्णी सराय में ठहरे श्रद्धालु की मौत

चिंतपूर्णी सराय में ठहरे श्रद्धालु की मौत

Sat, 20 Oct 2018 10:21 PM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
चिंतपूर्णी सराय में ठहरे श्रद्धालु की मौत
फाइल फोटो

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

भरवाईं (ऊना)। शुक्रवार रात चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेकने आए श्रद्धालु की मौत हो गई। श्रद्धालु की उम्र 50 साल के करीब थी। वह मुख्य बाजार में एक सराय में रिश्तेदार के साथ कमरे में ठहरा था।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर आई देहरा पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और शनिवार को टांडा अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया है। देहरा पुलिस के अनुसार पंजाब का श्रद्धालु शुक्रवार को रिश्तेदार के साथ चिंतपूर्णी माता रानी के दर्शनों के लिए आया था। दोपहर दो बजे के करीब श्रद्धालु और उसके साथ आए व्यक्ति ने रात को ठहरने के लिए एक कमरा किराए पर लिया। कमरा लेकर दोनों मंदिर माथा टेकने के बाद सराय में वापस आ गए। कमरे में आराम करते वक्त एक व्यक्ति को खून की उल्टियां होने लगी। साथ आए रिश्तेदार ने सराय प्रबंधकों को इस बारे में बताया।
विज्ञापन


सराय कर्मचारियों ने तुरंत श्रद्धालु को 108 एंबुलेंस से चिंतपूर्णी अस्पताल पहुंचाया लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना देहरा पुलिस को दी गई। देहरा पुलिस ने मौके पर साथ आए रिश्तेदार व सराय कर्मचारियों के बयान कमलबद्ध किए हैं। मृतक की पहचान राकेश कुमार पुत्र लाजपत राय उम्र 50 साल निवासी नियर एसडी कॉलेज फिरोजपुर के रूप में हुई है। मृतक स्पेयर पार्ट्स का काम करता था। उसके दोनों बच्चे ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं। देहरा थाना के एएसआई गुरदेव सिंह ने बताया कि मृतक सराय में ठहरा था। खून की उल्टियां होने पर इसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन तब तक इसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed