{"_id":"5af1caed4f1c1b05418b8cb6","slug":"111525795565-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर की कनपटी पर बंदूक रख कर लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉक्टर की कनपटी पर बंदूक रख कर लूट
Updated Tue, 08 May 2018 09:50 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : amar ujala
अमर उजाला ब्यूरो
नंगल। क्षेत्र की एनएफएल कॉलोनी के सेक्टर चार में नकाबपोशों ने एक डॉक्टर के घर में लूट की वारदात को अंजाम दिया है। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एनएफएल कॉलोनी में रहने वाले डॉ. आरएस हैंकी ने बताया कि वह रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे चंडीगढ़ से नंगल पहुंचे थे और अपने कमरे में आराम करने के लिए चले गए। रात को करीब साढ़े 11 बजे किसी ने दरवाजे की घंटी बजाई और उन्होंने कोई मरीज समझ कर दरवाजा खोल दिया। इसी दौरान दो हथियारबंद नकाबपोशों जिनमें एक के पास बंदूक और एक के पास तलवार थी, उनको धक्का मारा और अंदर घुस गए। कनपटी पर बंदूक देख डॉक्टर कुछ न कर पाए और नकाबपोशों ने उनका पर्स ले लिया, जिसमें सात हजार रुपये थे। इसके बाद उनकी पत्नी राजिंद्र कौर ने अपने गले में पहने सोने के गहने चेन और टॉप्स भी लुटेरों को दे दिए। इसके उपरांत लुटेरे वहां से फरार हो गए। पीड़ित ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी। उधर, पुलिस चौकी नया नंगल के प्रभारी एएसआई सोहन सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाली जा रही है।