{"_id":"5ae7277a4f1c1b350a8b74c9","slug":"111525098362-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को लिफ्ट देकर की छेड़खानी, खाई में लुढ़की कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को लिफ्ट देकर की छेड़खानी, खाई में लुढ़की कार
Updated Mon, 30 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दुलैहड़ (ऊना)।
महिला को लिफ्ट देकर चलती कार के अंदर छेड़खानी और बदसलूकी करना चालक को महंगा पड़ गया। कार में महिला से बदसलूकी करते समय गाड़ी खाई में लुढ़क गई। इसके बाद महिला ने जब लोगों की आपबीती सुनाई तो स्थानीय लोगों ने कार चालक की जमकर धुनाई कर डाली। यहां तक इस पूरी धुनाई का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो गया है जो चर्चा का विषय बना हुआ है।
क्षेत्र के गोंदपुर-लालूवाल सड़क पर महिला के साथ छेड़छाड़ करने पर एक व्यक्ति की जमकर धुनाई हुई। व्यक्ति के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इससे क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म हो गया। हरोली थाना के महिला ने एक अनजान शख्स से कार में लिफ्ट ली। कार चालक चलती कार में महिला के साथ बदसलूकी पर उतर आया। कार चालक अपना नियंत्रण कार पर से खो बैठा और कार सड़क से नीचे उतर गई।
विज्ञापन
गाड़ी के पीछे दो युवक मोटरसाइकिल पर आ रहे थे। दोनों युवकों ने गाड़ी चालक के साथ मिलकर गाड़ी को निकाला और साथ खड़ी महिला को महिला रोने लगी और व्यक्ति पर गाड़ी में अश्लील हरकतें करने की आपबीती सुनाई। युवकों ने गाड़ी चालक की धुनाई कर दी। थाना प्रभारी रमन चौधरी ने बताया कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन