{"_id":"5c6d88bfbdec22737a36896b","slug":"101550682303-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान से टायर चोरी कर भागे शातिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान से टायर चोरी कर भागे शातिर
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
दौलतपुर चौक (ऊना)। पुलिस ने दुकान से टायर चोरी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मंगलवार देर रात चलेट में टायर की दुकान के पास पिकअप रुकी। कुछ लोगों ने कांटेदार तार के अंदर रखे टायर उठा कर गाड़ी में रखना शुरू कर दिए। अभी पांच टायर ही गाड़ी में डाले थे कि दुकान मालिक भानु प्रताप सिंह को इसका पता चल गया। इस पर उसने शोर मचाया। इसके बाद आरोपी गाड़ी सहित फरार हो गए। इस दौरान चौकी प्रभारी राजिंद्र पठानिया टीम के साथ गश्त पर थे। उनको सूचना मिली कि आरोपी गाड़ी लेकर ढोलवाहा रोड की ओर निकले हैं। पुलिस ने उनका पीछा किया।
बाद में सभी आरोपियों को गाड़ी सहित दबोच लिया। पुलिस ने टायर के साथ गाड़ी को कब्जे में लेकर आरोपी सतपाल सिंह, सुनील कुमार और मोहन सिंह सभी निवासी दसुआ जिला होशियारपुर पंजाब को गिरफ्तार किया है। एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।