फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   स्कूटर से टकराई नील गाय, सवार की मौत

स्कूटर से टकराई नील गाय, सवार की मौत

Sat, 03 Nov 2018 10:17 PM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
स्कूटर से टकराई नील गाय, सवार की मौत
मैहतपुर (ऊना)। क्षेत्र के निकटवर्ती गांव चरतगढ़ में एक नील गाय स्कूटर से टकरा गई। इससे स्कूटर सवार 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान ओम प्रकाश निवासी चरतगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। जानकारी के मुताबिक ओम प्रकाश निवासी चरतगढ़ शनिवार सुबह ड्यूटी देने के लिए स्कूटर पर जा रहे थे। कुछ ही दूरी पर अचानक स्कूटर के आगे नील गाय आ गई। हादसे में घायल ओम प्रकाश को निजी अस्पताल मैहतपुर ले जाया गया, जहां पर गंभीर हालत के चलते क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed