{"_id":"669d800be30179bb08021004","slug":"cricket-competition-begins-in-lathiani-una-news-c-93-1-ssml1048-128726-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: लठियाणी में क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: लठियाणी में क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत
Mon, 22 Jul 2024 03:09 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 22 Jul 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
लठियाणी (ऊना)। शहीद भगत सिंह मेमोरियल नोडल क्लब लठियाणी की ओर से रविवार को क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू करवाई गई। इसमें 16 टीमें भाग ले रही हैं। इसका शुभारंभ कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने किया।
टूर्नामेंट के प्रथम दिवस आठ टीमों ने अपना जौहर दिखाया। इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक विवेक शर्मा ने शहीद भगत सिंह मेमोरियल नोडल क्लब को एक लाख रुपये देने की घोषणा की तथा अन्य खेलों में भाग लेने वाले होनहार विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया। इसमें राज्य स्तर पर शॉटपुट में सिल्वर पदक जीतने वाले आदित्य ठाकुर और हिमाचल से क्रिकेट की जिला स्तरीय टीम में भाग लेकर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले आसमा शर्मा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष केवल कृष्ण शर्मा, ग्राम पंचायत लठियाणी के पंच सुरजीत कुमार, पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत लठियाणी महेंद्र सिंह, संजीव कुमार, अश्विनी कुमार, ज्ञानचंद, ओम प्रकाश, स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य राकेश धीमान, क्लब के प्रधान दिनेश कुमार शर्मा सहित कई अन्य उपस्थित रहे। संवाद