फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Created a blast with Rajasthani folk dance and Punjabi Gidda

Una News: राजस्थानी लोक नृत्य और पंजाबी गिद्दे से मचाया धमाल

Sat, 28 Dec 2024 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Created a blast with Rajasthani folk dance and Punjabi Gidda
भटोली कालेज में वार्षिक समारोह के मौके पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्राएं। स्रोत संस्थान
भटोली कॉलेज में मनाया वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह
विज्ञापन


उत्कृष्ट प्रदर्शन करते वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया
संवाद न्यूज एजेंसी

मैहतपुर (ऊना)। श्री विष्णु सनातन धर्म स्नातकोत्तर महाविद्यालय भटोली (ऊना) में शुक्रवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुआ। प्राचार्य डॉ. अरविंद शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डॉ. शर्मा ने कहा कि महाविद्यालय के छात्रों ने सत्र 2023-2024 में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में विभिन्न विषयों में 25 मेरिट हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया है। छात्रों ने विश्वविद्यालय स्तर पर ही नहीं, बल्कि राज्य और जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। समारोह में संगीत, संस्कृति, खेल, एनएसएस, एनसीसी और अकादमिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राजस्थानी लोक नृत्य, पंजाबी गिद्दा, हिमाचली नाटी प्रस्तुत कर दर्शकों से तालियां बटोरीं। मंच संचालन डाॅक्टर कुसुम लता और प्रोफेसर ऐश्वर्य ने किया। वाइस प्रिंसिपल डॉ. राजेंद्र शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस मौके पर डॉ. राजेंद्र शर्मा, प्रोफेसर अनूप, डाक्टर कमल किशोर, प्रो. डीपी ठाकुर, प्रो. योगेश, प्रो. लिली वालिया, डा. श्वेता मनन, डाक्टर अनु वर्मा, प्रो. उमेश लठ, प्रो. स्मृति, प्रो. नवदीप कौर, नंद लाल, प्रो. अतुल, डॉ. अमृत कौशल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed