फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Crackdown on private schools, Education Department and RTO team will check vehicles

Una News: निजी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग और आरटीओ की टीम करेगी वाहनों की जांच

Wed, 01 May 2024 12:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 01 May 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on private schools, Education Department and RTO team will check vehicles
ऊना। बंगाणा के भलेती में शनिवार को स्कूल बस से गिरने के बाद टायर के नीचे आने से नौ साल की छात्रा हर्षिता की मौत होने के बाद निजी स्कूलों पर शिकंजा कसा जा रहा है। निजी स्कूलों के वाहनों में लापरवाही के चलते लगातार हो रहे हादसों के बीच अब शिक्षा विभाग और आरटीओ ऊना की टीमों ने संयुक्त अभियान चलाने की योजना बनाई है। इस अभियान के तहत स्कूलों में खड़े और विद्यार्थियों को लेकर जा रहे वाहनों की जांच होगी। इस अभियान के लिए प्रारंभिक शिक्षा विभाग उपनिदेशक और आरटीओ ऊना के मध्य बातचीत अंतिम चरण में हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भलेती बस हादसे के मामले में चार सदस्यीय टीम जांच कर रही है। इस टीम की अंतिम रिपोर्ट आने में दो से तीन दिन का समय लग सकता है, लेकिन इससे पहले स्कूलों के वाहनों में लापरवाही की कोई गुंजाइश न रहे, इसके लिए शिक्षा विभाग और आरटीओ ऊना की टीमें सक्रिय हो गई हैं। सोमवार को हुई कार्रवाई में आरटीओ टीम ने बंगाणा क्षेत्र में चार स्कूली वाहनों के चालान काटे थे। इसके बाद अब शिक्षा विभाग ने भी सभी निजी स्कूलों के वाहनों पर सख्ती से पेश आने के लिए कदम उठाए हैं।
विज्ञापन


बॉक्स

सदमे में है हर्षिता का परिवार

वहीं, बस हादसे में जान गंवाने वाली मुच्छाली पंचायत की नौ वर्षीय हर्षिता शर्मा को दुनिया से गए चार दिन हो चुके हैं, परन्तु माता बेबी और पिता विवेक सहित पूरा परिवार हर्षिता को नहीं भूल पा रहा। हर्षिता घर ही नहीं गांव की भी नटखट लाडली बेटी थी। माता बेबी घर के एक कोने में बेसुध होकर अपनी बेटी की याद में आंसुओं को रोक नहीं पा रही। वहीं, पिता विवेक लाडली बेटी की याद में अंदर ही अंदर आंसुओं को पीए जा रहे हैं। परिवार सदस्यों का अभी भी स्कूल प्रबंधन तथा बस ड्राइवर के प्रति गहरा रोष है। इसके साथ पुलिस की कार्य प्रणाली के प्रति भी गहरा रोष है। परिवार सदस्यों का कहना है कि जल्द इंसाफ न मिला तो एसपी का दरवाजा खटखटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

कोट्स

स्कूली वाहनों की जांच के लिए आरटीओ ऊना के साथ बातचीत चल रही है। जल्द दोनों विभाग संयुक्त अभियान चलाकर लापरवाही करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई करेंगे। बच्चों की सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।


देवेंद्र चंदेल, उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा ऊना



कोट्स

स्कूली वाहनों की जांच को लेकर अभियान जारी है। कुछ वाहनों में सोमवार को लापरवाही पाई गई, जिनके खिलाफ कार्रवाई हुई है। शिक्षा विभाग के साथ भी बातचीत चल रही है। सहमति बनने पर संयुक्त टीम जिलाभर के स्कूल वाहनों की जांच करेगी।

अशोक कुमार, आरटीओ, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed