फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Crackdown on drugs: 'Anti-Chitta' campaign to intensify.

Una News: नशे पर सख्ती, एंटी चिट्टा अभियान होगा और तेज

Wed, 29 Jul 2026 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 29 Jul 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on drugs: 'Anti-Chitta' campaign to intensify.
ऊना। अतिरिक्त उपायुक्त इशांत जसवाल ने जिले में नशे के खिलाफ अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नशा उन्मूलन जनहित का विषय है और इससे प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने विशेष रूप से नशे की चपेट में आ रहे बच्चों की पहचान कर उनकी काउंसलिंग कराने और एंटी-चिट्टा अभियान को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मंगलवार को जिला परिषद सभागार में एन-कॉर्ड (राष्ट्रीय नार्को समन्वय पोर्टल) के तहत गठित जिला स्तरीय समिति एवं जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीसी ने शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि विद्यालय स्तर पर जागरूकता अभियान चलाए जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने सभी नशा निवारण समितियों को नियमित बैठकें आयोजित करने, युवाओं, महिला मंडलों और सामाजिक संगठनों को अभियान से जोड़ने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत प्रशासन और पुलिस को देने, ड्रग इंस्पेक्टर, पुलिस और संबंधित विभागों को केमिस्ट दुकानों का नियमित औचक निरीक्षण कर दवाओं की बिक्री और रिकॉर्ड की निगरानी रखने के भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसी ने ऊना बाजार में राष्ट्रीय राजमार्ग के बीच बनाई जा रही रेलिंग में किसी भी संशोधन को केवल एनएचएआई के सुरक्षा मानकों के अनुरूप करने, प्रमुख बाजारों में नो-पार्किंग और नो-वेंडिंग जोन का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed