{"_id":"576684594f1c1bd37411b647","slug":"couple-injured-after-hitting-car-with-divider","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर से टकराई कार, दंपति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइडर से टकराई कार, दंपति घायल
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Sun, 19 Jun 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
कार एक्ससीडेंट2
- फोटो : Desk
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव देहलां में पेश आए सड़क हादसे में कार सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों एवं 108 एंबुलेंस की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दंपति चंडीगढ़ में नेट का टेस्ट देने जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक ज्वालाजी के विवेक शर्मा अपनी पत्नी रिचा के साथ कार में चंडीगढ़ जा रहा थे।
विज्ञापन
रविवार सुबह देहलां गांव पहुंचने पर कार बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकरा गई। हादसे में कार सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने फौरन 108 एंबुलेंस को सूचित किया। मौके पर 108 के कर्मियों ने दोनों घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। दंपति की हालत स्थिर बताई जा रही है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले को लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन