फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Council has become a slave in recovery of debts: Prajapati

लेनदारी की उगाही में काउंसिल बनीं खेवनहार : प्रजापति

Fri, 03 May 2024 03:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 03 May 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Council has become a slave in recovery of debts: Prajapati
वहडाला में एमएसएमई उद्यमियों की लगी कार्यशाला
विज्ञापन

कार्यशाला में जिले के करीब 70 उद्यमियों ने लिया हिस्सा
हिमाचल प्रदेश की एमएसईएफसी देश भर में अव्वल

संवाद न्यूज एजेंसी

मैहतपुर (ऊना)। हिमाचल प्रदेश में कार्यरत सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योगों को लेनदारी की उगाही में पेश आ रही समस्याओं के समाधान के लिए एचपी एमएसईएफसी (हिमाचल प्रदेश सूक्ष्म लघु उद्योग फेलिसिटेशन काउंसिल) की बहडाला के एक होटल में वीरवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें निदेशक उद्योग हिमाचल प्रदेश राकेश प्रजापति तथा अतिरिक्त निदेशक उद्योग संजय शर्मा के साथ सेवानिवृत जिला सेशन जज शमशेर सिंह विशेष तौर पर उपस्थित हुए और ऊना जिला में चल रहे सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योगों के उद्यमियों से विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। कार्यशाला में उद्यमियों को लेनदारी की उगाही को लेकर पेश आ रही दिक्कतों पर विस्तार से चर्चा की गई।
राकेश प्रजापति ने कार्यशाला में बताया कि अब तक 70 फीसदी केस काउंसिल द्वारा सुलझा लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर किन्हीं कारणों से किसी केस का निपटारा नहीं होता है तो ऐसे मामलों को जिला एवं उच्च न्यायालय द्वारा हल करवाया जाता है। लेनदारी में उगाही की समस्याओं को हल करवाने के लिए यह उद्योगियों का अच्छा प्लेटफार्म है। इसका उपयोग बखूबी उद्यमी कर सकते हैं। काउंसिल हिमाचल प्रदेश में अब तक 86 मीटिंग करके अपनी बात उद्यमियों तक पहुंचा चुकी है तथा करीब 2000 लेनदारी की उगाही मामलों को सुलझाया गया है। हिमाचल प्रदेश की काउंसिल इस मामले में देशभर में अव्वल स्थान पर है।
विज्ञापन

कार्यशाला में यह बात भी उभरकर सामने आई कि कोई भी सूक्ष्म एवं लघु उद्योग अगर चलने की स्थिति में नहीं है तो आरबीआई की गाइडलाइन के अनुसार एचपीएसएफसी से गुहार लगा सकता है। कार्यशाला में ऊना जिला उद्योग संघ की ओर से उद्यमी चमन सिंह कपूर ने मांग उठाई कि एचपीएमएसएफसी में जिला का एक सदस्य मनोनीत होना चाहिए। कार्यशाला में ऊना जिला के करीब 70 उद्यमियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed