फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Coronation of three councilors in Gagret Nagar Panchayat

Una News: गगरेट नगर पंचायत में तीन पार्षदों की ताजपोशी

Fri, 25 Oct 2024 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Coronation of three councilors in Gagret Nagar Panchayat
एसडीएम ने दिलाई शपथ, विधायक का जताया आभार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गगरेट (ऊना)। गगरेट नगर पंचायत में सरकार की ओर से मनोनीत किए गए पार्षद राजिंद्र जसवाल, नरेंद्र राणा और बलराम बल्लू ने एसडीएम गगरेट की उपस्थिति में शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय में शपथ ग्रहण की। इस मौके पर विधायक राकेश कालिया का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने इन तीनों को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने में अपनी भूमिका निभाई। तीनों पार्षदों में राजिंद्र जसवाल का राजनीतिक सफर पहले से ही प्रभावशाली रहा है। वह पूर्व में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके हैं और इससे पहले भी कुलदीप कुमार और राकेश कालिया के विधायकी कार्यकाल में पार्षद मनोनीत हो चुके हैं। उनका अनुभव और कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पण उन्हें इस बार भी इस पद तक लेकर आया। वहीं, नरेंद्र राणा भी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख चेहरों में शामिल हैं। वे जिला और प्रदेश स्तर पर पार्टी के विभिन्न अहम पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा वह पहले भी वार्ड नंबर दो से पार्षद चुने जा चुके हैं। बलराम बल्लू की बात करें तो वह भी कांग्रेस की कट्टर पृष्ठभूमि से आते हैं और पिछले कई दशकों से पार्टी के जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और मेहनत ने उन्हें इस बार पार्षद पद तक पहुंचाया है। शपथ ग्रहण समारोह में एसडीएम के साथ नगर पंचायत सचिव सुषमा देवी, बीसीसी गगरेट अध्यक्ष सुरेंद्र कंवर, पूर्व जिला परिषद सदस्य अश्वनी ठाकुर, गगरेट नपं अध्यक्ष अनिल कुमार नीलू, पूर्व अध्यक्ष और वार्ड पार्षद सुरिंद्र कुमार तोतू, वार्ड पार्षद सरोज बाला सूद, अनीता कुमारी, राजेश शर्मा, कुसुम लता शर्मा, गगरेट पंचायत उपप्रधान आशीष शर्मा, राजेश बिट्टा आदि मौजूद रहे। विधायक राकेश कालिया के प्रति सभी ने आभार जताया। पार्षदों ने विश्वास दिलाया कि वे अपने कार्यकाल के दौरान जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की हरसंभव कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed