फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   corona veccination in una

16 जनवरी से प्रदेश में उपलब्ध होगी कोरोना वैक्सीन

Mon, 11 Jan 2021 05:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 05:23 PM IST
विज्ञापन
corona veccination in una
वैक्सीन मिलते ही शुरू होगा कोरोना का टीकाकरण अभियान
विज्ञापन

गगरेट (ऊना)। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से सुरक्षित रखने के लिए केंद्र सरकार युद्ध स्तर पर इस महामारी को काबू करने में जुटी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 जनवरी से वैक्सीन मुहैया करवाने का दावा किया है। प्रदेश सरकार वैक्सीन मिलते ही चार चरणों में दवा लगाने की प्रक्रिया का ड्राई रन कर रही है। इसी कड़ी में जिले के स्वास्थ्य खंड गगरेट के तहत 5 केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वैक्सीन ड्राई रन किया। क्षेत्र के 5 केंद्रों में 5-5 स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने बतौर वालंटियर इस परीक्षण में भाग लिया। प्रदेश सरकार को दवा मिलते ही स्वास्थ्य विभाग अब सफलता पूर्वक इस्तेमाल करना शुरू कर देगा। वैक्सीन चार चरणों में लगाई जाएगी। पहले चरण में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, दूसरे चरण में फ्रंट लाइन कर्मचारी जैसे कि पुलिस, तीसरे चरण में 50 साल से ऊपर के वो लोग जिन्हें ब्लड प्रेशर, शुगर या किडनी से संबंधित कोई रोग है। चौथे और अंतिम चरण में ये वैक्सीन सामान्य वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगी। गगरेट चिकित्सा खंड के जिन पांच केंद्रों में वैक्सीन का ड्राई रन किया गया। उनमें मारवाड़ी, दौलतपुर, अंबोटा, बढ़ेडा राजपूतां, भंजाल शामिल हैं। वहीं, जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमन कुमार ने कहा कि जिला भर के 25 केंद्रों पर आज वैक्सीन का ड्राई रन सफलता पूर्वक हुआ। 16 जनवरी से पूरे प्रदेश में वैक्सीन उपलब्ध करवाने की सरकार की पूरी कोशिश है।

इनसेट
कैसे लगेगी वैक्सीन
वैक्सीन लगवाने वाले को चार चरणों से गुजरना होगा। सबसे पहले उसका नाम स्वास्थ्य विभाग से पंजीकरण होगा और उसे एक विशेष आइडी जारी होगी। स्वास्थ्य केंद्र में वैक्सीन लगाने को जाने पर पुलिस पहले उसकी रजिस्ट्रेशन चेक करेगी। उसके बाद वैक्सीन लगवाने वाले की आइडी चेक होगी। इस औपचारिकता के बाद वैक्सीन लगाया जाएगा। वैक्सीन लगने के बाद उसे वहीं पर कुछ समय चिकित्सकों की टीम के निरीक्षण में रखा जाएगा। जिससे वैक्सीन के किसी भी तरह का कोई साइड इफेक्ट हो तो उससे मौके पर निपटा जा सके। उसके लिए डॉक्टर टीम के पास एक विशेष मेडिसन किट और अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस सेवा भी उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed