फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   corona update in una

ऊना में बने नये कंटेनमेंट जोन, पांच क्षेत्र हुए बाहर

Mon, 11 Jan 2021 05:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 05:32 PM IST
विज्ञापन
corona update in una
ऊना में बने नये कंटेनमेंट जोन, पांच क्षेत्र हुए बाहर
विज्ञापन

ऊना। सदर उपमंडल में नए कोरोना पॉजिटिव केस आने से कंटेनमेंट जोन बने हैं। एसडीएम ऊना डॉ सुरेश जसवाल ने बताया कि कोरोना संक्रमण के नए मामले आने से उपमंडल के तहत बरनोह के वार्ड 2 में कांता देवी के घर, मदनपुर के वार्ड 3 में कांता देवी, लोअर अरनियाला के वार्ड 1 में रीना के घर व संतोषगढ़ के वार्ड 12 में अरूण कुमार शर्मा के घर, लाल सिंगी के वार्ड 1 में सोहन सिंह के घर, रैंसरी के वार्ड 5 में जसविंद्र कौर के घर को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। कंटेनमेंट जोन में अब कर्फ्यू में ढील नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से आगामी आदेशों तक जारी रहेंगे। जबकि कंटेनमेंट जोन में रह रहे विद्यार्थियों, जिनमें कोविड जैसे लक्षण न हों, उन्हें परीक्षा देने जानेे की अनुमति रहेगी। डॉ सुरेश जसवाल ने बताया कि उपमंडल ऊना के तहत एमसी मैहतपुर-बसदेहड़ा के वार्ड 5 में बलविंद्र सिंह, वार्ड 7 में रक्षा देवी और वार्ड 8 में कमला देवी के घर व एमसी संतोषगढ़ के वार्ड 2 में सतीश अग्निहोत्री के घर को हॉटस्पॉट क्षेत्रों की सूची से बाहर कर दिया गया है। एसडीएम हरोली गौरव चौधरी ने बताया कि ग्राम पंचायत बाथू के वार्ड 4 में नरेश कुमार शर्मा के घर से अजय कुमार के घर, हीरा नगर के वार्ड 5 प्रतीम सिंह के घर से जगदेव सिंह के घर को कंटेनमेंट जोन की सूची से बाहर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में अब कर्फ्यू में ढील प्रदान की जाएगी जबकि आगामी 14 दिन तक एक्टिव केस फाइंडिंग का कार्य जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed