फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Corona infected two people dead, 108 new cases, una news

जिला ऊना में 108 नए कोरोना संक्रमित मामले

Thu, 01 Apr 2021 11:07 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Corona infected two people dead, 108 new cases, una news
ऊना। जिला ऊना में कोरोना संक्रमित दो लोगों की मौत हो गई। जिसमें अंब के प्रताप नगर के 40 वर्षीय व्यक्ति की टांडा मेडिकल कॉलेज में बुधवार देर शाम को मौत हो गई। उक्त व्यक्ति को बुखार, खांसी की दिक्कत थी। व्यक्ति की रिपोर्ट 14 मार्च को रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। इसके अलावा खड्ड गांव के 62 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई है। जिसकी रिपोर्ट 29 मार्च को कोराना पॉजिटिव पाई गई थी। कारोना संक्रमित ने बुधवार देर शाम टांडा मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा वीरवार को कोविड-19 की जांच के लिए एकत्रित किए गए सैंपलों में से 108 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिनमें से आरटीपीसीर के 73 मामले और रैपिड एंटीजन के 35 मामले शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार ग्रीन एवेन्यू ऊना से 52 वर्षीय व्यक्ति, मझेड़ से 57 वर्षीय व्यक्ति, गगरेट से 52 वर्षीय व 36 वर्षीय व्यक्ति, दौलतपुर चौक से 64 वर्षीय व्यक्ति, बढ़ेडा से 42 वर्षीय महिला, चौकी मन्यार से 45 वर्षीय महिला, अंबोआ से 52 वर्षीय व्यक्ति, अंब से एक वर्षीय बच्ची, मैड़ी से 25 वर्षीय व्यक्ति व 52 वर्षीय महिला, अठवा से 38 वर्षीय व्यक्ति, मैड़ी से 27 वर्षीय युवती, नैहरियां से 44 वर्षीय व्यक्ति, बनगढ़ से 35 वर्षीय व्यक्ति, भलौण से 41 वर्षीय व्यक्ति, कोटला चक्क सरायं से 20 वर्षीय युवती, भलौण से 25 वर्षीय महिला, फतेहवाल से 42 वर्षीय व्यक्ति, अंब से 20 वर्षीय युवक, बहडाला से आठ वर्षीय बच्ची, बनगढ़ से 59 वर्षीय व्यक्ति, लोअर देहलां से 34 वर्षीय युवक, अंबिका नगर अंब से 29 वर्षीय युवक, अंब से आठ वर्षीय बच्ची, बनगढ़ से 27 वर्षीय महिला, सूरी से 18 वर्षीय युवती, भलौण से 60 वर्षीय महिला, भलौण से 47 वर्षीय महिला, बनगढ़ से 50 वर्षीय महिला और झुडोवाल से 39 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई हैं। वहीं, सीएमओ डॉ. रमन कुमार शर्मा ने कहा कि सभी संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से आइसोलेट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed