फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Corona Case

जिला ऊना में छह लोग पाए गए कोरोना पॉजिटिव

Mon, 11 Jan 2021 12:23 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Corona Case
ऊना। जिला ऊना में रविवार को आई कोविड टेस्ट की रिपोर्ट में छह लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें शनिवार के पेंडिंग सैंपल्स में चार सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा रविवार को टांडा मेडिकल कॉलेज भेजे गए सैंपल्स में 226 सैंपल नेगटिव पाए गए, जबकि एक सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।
विज्ञापन

रैपिड एंटीजन टेस्ट में एक महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। इसके अलावा शनिवार के पेंडिंग सैंपल्स में भी चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिला में अब तक कोरोना पॉजिटिव के 2813 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। जिला ऊना कोराना पॉजिटिव पाए गए लोगों में शनिवार के लंबित पड़े सैंपल में बंगाणा उपमंडल के हटली की 61 वर्षीय महिला, गगरेट का 20 वर्षीय युवक, अंब में 44 वर्षीय महिला एवं 16 वर्षीय युवती शामिल है। इसके अलावा रविवार को टांडा मेडिकल कॉलेज भेजे सैंपल्स में बढेड़ा की 55 वर्षीय महिला कोराना संक्रमित पाई गई है। रैपिड एंटीजन में लालसिंगी की 44 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। सीएमओ डॉ. रमन कुमार ने छह पॉजिटिव केस की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों को आइसोलेट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

सीएमओ रमन कुमार शर्मा ने जिला के लोगों से अपील की है कि कोरोना को हल्के में न लें और कोविड टेस्ट के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि खांसी, बुखार व सांस लेने में दिक्कत होने के हल्के से लक्षण होने पर नजदीकी अस्पताल में कोविड टेस्ट करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed