{"_id":"63b462bd62d9c348066d2069","slug":"controversy-over-laying-pipeline-in-kharyalta-villagers-stopped-work-una-news-sml432842119","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: खरयालता में पाइप लाइन बिछाने को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने रोका कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: खरयालता में पाइप लाइन बिछाने को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने रोका कार्य
विज्ञापन
खरयालता पंचायत के लिए बिछाई जा रही दो इंच की पाइपलाइन। संवाद
- फोटो : Una
जोल/बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के सदा ध्यूंसर शिव मंदिर तलमेहड़ा के पास जल शक्ति विभाग की ओर से बनाए पानी के बड़े टैंक से साथ लगती खरयालता पंचायत के लिए पेयजल की समस्या को खत्म करने के लिए पाइपलाइन डाली जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर के पास जल शक्ति विभाग के बड़े टैंक से दो इंच की पाइप लाइन डाली जा रही है, जबकि सर्वे के समय उन्होंने चार इंच पाइपलाइन डालने की मांग उठाई थी। ग्रामीणों ने इसका विरोध कर कार्य रुकवा दिया है।
विभाग और स्थानीय विधायक से चार इंच की पाइप डालने की अपील की है।
खरयालता पंचायत के तहत करीब एक हजार परिवार आते हैं। ऐसे में दो इंच की पाइप से पेयजल आपूर्ति असंभव है।
क्योंकि खरयालता पंचायत में पेयजल आपूर्ति के लिए चार टैंक बनाए गए हैं। मंदिर के पास बने बड़े टैंक से पानी की सप्लाई सीधी उक्त टैंकों तक पहुंचेगी, लेकिन दो इंच की पाइप में कितनी पानी की सप्लाई आएगी और कैसे जल शक्ति विभाग पानी की सप्लाई की आपूर्ति करेगा।
विज्ञापन
बताते चलें कि पूर्व भाजपा सरकार के समय खरयालता पंचायत की पेयजल समस्या को हल करने के लिए ध्यूंसर शिव मंदिर के पास पांच लाख लीटर क्षमता वाला पानी का टैंक बनाया गया। हाल ही में इसका कार्य पूरा हुआ। वहीं खरयालता पंचायत उपप्रधान अशोक शर्मा मोनू सभी वार्ड सदस्य एवं स्थानीय लोगों ने ठेकेदार की मनमानी पर कार्य को रोक दिया और चार इंच की पाइप लाइन को बिछाने के लिए विभाग एवं स्थानीय विधायक से संपर्क किया।
पंचायत के उपप्रधान अशोक कुमार मोनू ने कहा कि खरयालता की जनता कई बार पेयजल समस्या को लेकर जल शक्ति विभाग के पास पहुंची थी, लेकिन विभाग ने कोई सुनवाई नहीं की। अब पाइपलाइन बिछी तो चार की जगह दो इंच पाइपलाइन डाली जा रही है।
जैसे खरयालता पंचायत की जनता चाहेगी, वैसे ही काम होगा। पंचायत प्रधान एवं उपप्रधान अशोक शर्मा ने मुझे समस्या से अवगत करवाया है। जल शक्ति विभाग जनता की मांग के अनुसार ही पाइपलाइन डाले। ताकि पानी की समस्या का सदा के लिए समाधान हो सके।
सुदर्शन सिंह बबलू, विधायक, चिंतपूर्णी विधानसभा
पाइप लाइन डालने का मामला मेरे ध्यान में आया है। जल्द ही समस्या का समाधान हल करवा दिया जाएगा।
नरेश कुमार धीमान, अधीक्षण अभियंता, जल शक्ति विभाग