फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Contractors of firms should speed up construction works

Una News: फर्मों के ठेकेदार निर्माण कार्यों में लाएं तेजी

Tue, 21 Apr 2026 06:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 21 Apr 2026 06:33 AM IST
विज्ञापन
Contractors of firms should speed up construction works
ऊना। जिला ऊना में बागवानी क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक बदलावों और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में चल रहे प्रयासों का जायजा लेने के लिए डेनिस लोपेज की अध्यक्षता में एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) की चार सदस्यीय टीम ने बंगाणा ब्लॉक का दौरा किया। टीम ने एचपी शिवा प्रोजेक्ट के अंतर्गत विकसित डुमखर और बल्ह क्लस्टर के बगीचों का निरीक्षण किया तथा बागवानों के प्रयासों और उपलब्धियों की सराहना की। टीम ने ड्रिप इरिगेशन कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित फर्मों के ठेकेदारों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने, गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा शेष कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। टीम ने स्पष्ट किया कि परियोजना के सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरे किए जाएं, ताकि किसानों को अधिकतम लाभ मिल सके।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान टीम ने बगीचों की वर्तमान स्थिति, पौधों की वृद्धि, सिंचाई व्यवस्था तथा उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं का विस्तृत अवलोकन किया। टीम ने लाभार्थी किसानों से सीधा संवाद कर उनके अनुभव, समस्याएं और परियोजना से मिले लाभों की जानकारी भी प्राप्त की।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि एचपी शिवा परियोजना के माध्यम से उन्हें आधुनिक बागवानी तकनीकों, बेहतर सिंचाई सुविधाओं तथा उत्पादन बढ़ाने के नए अवसर प्राप्त हो रहे हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीबी टीम के प्रवक्ता ने कहा कि बैंक द्वारा उपलब्ध करवाई गई फंडिंग का प्रभावी उपयोग धरातल पर दिखाई दे रहा है और यह परियोजना किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
उपनिदेशक बागवानी विभाग ऊना डॉ. कमलेश कुमार भारद्वाज ने बताया कि टीम ने परियोजना के कार्यों का निष्पक्षता से निरीक्षण किया तथा अब तक हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।

इस अवसर पर असिस्टेंट प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. रमल अंगारिया, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग, जिला समन्वयक एवं उद्यान विकास अधिकारी वरिंदर भारद्वाज, उद्यान प्रसार अधिकारी अरशद, अनुपम शर्मा, वंदना सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed