फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Contractor threatened to kill XEN

Una News: एक्सईएन को ठेकेदार ने दी जान से मारने की धमकी

Wed, 18 Sep 2024 05:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 18 Sep 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
Contractor threatened to kill XEN
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग बंगाणा के अधिषासी अभियंता ने सरकारी ठेकेदार पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और जान से मारने की धमकियां देने का आरोप लगाया है। ई. अरविन्द लखनपाल ने पुलिस थाना बंगाणा में शिकायत दर्ज करवाई है कि सरकारी ठेकेदार रणवीर राणा कुछ अन्य सरकारी ठेकेदार के साथ लोक निर्माण विभाग बंगाणा के कार्यालय में पहुंचे और बिना अनुमति कमरे में घुस गए और बदतमीजी करने लगे। वहीं, सरकारी काम में बाधा डालने लगे। वहीं, रोके जाने पर जान से मारने की धमकियां दीं। सरकारी ठेकेदार रणवीर सिंह राणा ने बताया कि जो इल्जाम लगाए गए हैं, वह सरासर झूठे हैं। हम लोग काम के टैंडर के बारे में जानकारी लेने गए थे। पुलिस थाना प्रभारी रोहित चौधरी का कहना है कि मामला 132 बीएनएस के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और आगामी जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed