फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Contractor is not ready to pay high price for parking bid

Una News: पार्किंग की बोली के लिए महंगे दाम देने को ठेकेदार तैयार नहीं

Sun, 13 Jul 2025 12:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:20 PM IST
विज्ञापन
Contractor is not ready to pay high price for parking bid
नगर निगम ने दोबारा शुरू की नीलामी प्रक्रिया
विज्ञापन

इस महीने 16 जुलाई को पार्किंग के लिए लगेगी बोली
पिछली बार 3.52 लाख रुपये लगी थी अधिकतम बोली
आशुतोष डोगरा

ऊना। नगर निगम की तरफ से एमसी पार्क के सामने वाली पार्किंग को लेकर नीलामी प्रक्रिया शुरू की गई है। ठेकेदार प्रबंधन की तरफ से तय किए बजट से आगे बोली नहीं लगा पा रहे हैं। ऐसे में अभी तक पार्किंग की बोली नहीं हो पाई है। नगर निगम की तरफ से इस बार पार्किंग की बोली के लिए 4.50 लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं। पिछली नीलामी प्रक्रिया में केवल 3.52 लाख रुपये की अधिकतम बोली लग पाई। ऐसे में अब आगामी नीलामी प्रक्रिया 16 जुलाई को तय की गई है।
नगर निगम की तरफ से शहर के एमसी पार्क के समीप पार्किंग को नीलाम करने के लिए प्रक्रिया चल रही है। पिछली बार इस पार्किंग को 7.50 लाख रुपये में पार्किंग को नीलाम किया गया था। उस वर्ष 3.50 लाख रुपये से बोली की शुरुआत की गई थी। इस बार नगर निगम ने बोली में न्यूनतम मूल्य 4.50 लाख रुपये रखा है लेकिन इससे उलट बोली में मौजूद ठेकेदारों ने 3.52 लाख रुपये की बोली लगाई। ऐसे में नगर निगम को अब दोबारा बोली के लिए नई तारीख का ऐलान करना पड़ा। इससे स्पष्ट है कि महंगी बोली राशि होने के चलते ठेकेदार अधिक बोली लगाने से कतरा रहे हैं। ठेकेदारों को मानना है कि अधिक बोली लगाकर नुकसान होता है। ऐसे में बाद में उस पैसे की भरपाई करना भी काफी मुश्किल हो जाता है। अब देखने वाली बात यह होगी कि 16 जुलाई को नगर निगम कार्यालय में होने वाली बोली प्रक्रिया में अधिकतम बोली नगर निगम की तरफ से तय किए गए दामों से कितना आगे बढ़ती है या कम रहती है।
विज्ञापन


कोट्स
नगर निगम की पार्किंग की बोली अब 16 जुलाई को रखी गई है। पिछली बार अधिकतम बोली 3.52 लाख रुपये की लग पाई। जबकि इस बार बोली के लिए न्यूनतम राशि 4.50 लाख रुपये रखी गई है। उम्मीद है कि आगामी बोली में इस प्रक्रिया को पूरा किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्रपाल गुर्जर, अतिरिक्त उपायुक्त ऊना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed