फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Construction work of OPD block of regional hospital gained momentum

Una News: क्षेत्रीय अस्पताल के ओपीडी ब्लॉक के भवन निर्माण कार्य में आई तेजी

Tue, 29 Jul 2025 12:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 29 Jul 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Construction work of OPD block of regional hospital gained momentum
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल के समीप बन रहे ओपीडी ब्लॉक के भवन के निर्माण कार्य में तेजी आई है। भवन के धरातल तल पर लेंटर डालने का कार्य पूरा हो चुका है। अब ऊपर की मंजिल के लिए सरिया बांधने का काम भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने कार्य को तेज गति से करने के लिए संबंधित ठेकेदार को दिशा निर्देश जारी किए हैं।
क्षेत्रीय अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं के लिए नए ओपीडी ब्लॉक का निर्माण किया जा रहा है। इस नए ब्लॉक का सीधा लाभ मरीजों को मिलेगा। साथ ही अस्पताल प्रबंधन के कामकाज में भी तेजी आएगी।
विज्ञापन

नए ओपीडी ब्लॉक के निर्माण पर करीब आठ करोड़ का बजट खर्च किया जा रहा है। ओपीडी ब्लॉक में पांच से अधिक ओपीडी, शौचालय और पीने के पानी की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा मरीजों व तीमारदारों के लिए अंडरग्राउंड पार्किंग की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भवन के पिछली तरफ चिकित्सकों व अस्पताल के स्टाफ के लिए अलग से पार्किंग की व्यवस्था होगी।
नए भवन में चिकित्सकों के लिए अलग-अलग कमरे होंगे ताकि उन्हें अपना कार्य करने में सुविधा हो। भवन निर्माण के दौरान शुरुआती समय में कुछ तकनीकी दिक्कतों के चलते कार्य शुरू करने में देरी हुई थी। अब इन दिक्कतों को दूर कर प्रक्रिया को तेज गति से चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed