फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Construction work complete, yet sand and gravel remain scattered on the main road.

Una News: निर्माण कार्य पूरा, फिर भी मुख्य सड़क पर फैली रेत-बजरी

Wed, 15 Jul 2026 12:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 15 Jul 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Construction work complete, yet sand and gravel remain scattered on the main road.
ऊना नंगल रोड पर निर्माण कार्य बंद होने के बाद वी सड़क पर फैला बिल्डिंग मैट्रियल। संवाद
ऊना। शहर की मुख्य सड़क किनारे निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद रेत, बजरी और अन्य निर्माण सामग्री अब भी बिखरी पड़ी है। सड़क के किनारे पड़े मलबे और ढेर के कारण राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि निर्माण सामग्री सड़क तक फैली हुई है, जिससे यातायात प्रभावित होने के साथ-साथ दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य समाप्त हुए काफी समय हो चुका है लेकिन अब तक न तो निर्माण सामग्री हटाई गई है और न ही संबंधित विभाग या नगर निगम ने कोई कार्रवाई की है। सड़क किनारे जमा रेत-बजरी के कारण वाहनों को सड़क के बीच से गुजरना पड़ रहा है, जिससे हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। लोगों ने नगर निगम और प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर फैली निर्माण सामग्री को जल्द हटाया जाए तथा संबंधित ठेकेदार या दुकान मालिक खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। नगर निगम ऊना के आयुक्त पृथी पाल सिंह का कहना है कि मामला ध्यान में आया है कि जिन स्थानों पर निर्माण सामग्री गिराई गई है, उसे हटाने के निर्देश दिए जाएंगे ताकि आमजन की आवाजाही प्रभावित न हो। ऊना-धर्मशाला मार्ग पर यह दृश्य नगर निगम और प्रशासन की लापरवाही की सरेआम पोल खोल रहा है।
विज्ञापन


शहर के विभिन्न जगहों पर रेत बजरी की ढ़ेर लगे रहते है और अधिकतर जगहों पर भवनों का काम भी पूरा हो गया है लेकिन फिर भी शहरवासियों ने निर्माण सामग्री नहीं हटाई और न ही कोई सफाई की है। ऊना-धर्मशाला मार्ग पर यह दृश्य देखा जा सकता है।
विज्ञापन

-अंकुश कुमार, स्थानीय निवासी

शहर में नगर निगम और स्थानीय प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। शहरवासियों द्वारा निर्माण कार्य करवाने के बाद जगह जगह पर रेत और बजरी फेंकी हुई है। जिससे राहगीरों को काफी दिक्कतें पेश आ रही है लेकिन साफ सफाई की व्यवस्था के नाम पर धरातल पर कोई भी काम होता नजर नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुनील राणा, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed