फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Construction of the District Public Health Lab at the regional hospital is 90 percent complete.

Una News: क्षेत्रीय अस्पताल में जिला पब्लिक हेल्थ लैब निर्माण का कार्य 90 प्रतिशत पूरा

Sat, 22 Aug 2026 01:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 22 Aug 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Construction of the District Public Health Lab at the regional hospital is 90 percent complete.
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में जिला पब्लिक हेल्थ लैब स्थापित करने का कार्य करीब 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है। लैब के लिए जरूरी आधारभूत ढांचा तैयार करने का काम अंतिम चरण में है। अब अगले एक माह के भीतर लैब में विभिन्न उपकरण स्थापित किए जाने की तैयारी है। इसके शुरू होने के बाद लोगों को अलग-अलग स्वास्थ्य जांच के लिए इधर-उधर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक ही छत के नीचे विभिन्न प्रकार के टेस्ट करवाने की सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

जिला पब्लिक हेल्थ लैब के शुरू होने से क्षेत्रीय अस्पताल में जांच सुविधाओं का विस्तार होगा। वर्तमान में कई प्रकार की जांच के लिए मरीजों को निजी लैब का सहारा लेना पड़ता है। लैब शुरू होने से मरीजों को दो लैब की सुविधा मिलेगी। वर्तमान में क्रस्ना लैब का संचालन भी अस्पताल में हो रहा है। नई लैब शुरू होने से जहां जांच के लिए मरीजों की लंबी कतारों से राहत मिलेगी। लैब स्थापित करने के लिए अस्पताल परिसर में आवश्यक कार्य लगभग पूरा किया जा चुका है। विभाग की ओर से अब लैब में उपकरण लगाने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिला पब्लिक हेल्थ लैब के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य जांच की बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने पर जोर दिया जा रहा है। एक ही स्थान पर जांच की सुविधा मिलने से मरीजों को जांच रिपोर्ट के लिए भी अलग-अलग केंद्रों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन



24 घंटे होगा संचालन
जिला पब्लिक हेल्थ लैब का संचालन 24 घंटे होगा। इससे आपातकाल में आने वाले मरीजों को निजी लैब का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।


एक माह के भीतर पब्लिक हेल्थ लैब में उपकरण स्थापित करने का काम शुरू हो जाएगा। लैब के संचालन से लोगों को काफी राहत मिलेगी।
-डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed