{"_id":"682343cbf91ff8420a0dbcaa","slug":"construction-of-road-starts-from-badsar-to-bhyawin-with-rs-33-crores-una-news-c-93-1-una1002-153622-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बड़सर से भ्यावीं तक 33 करोड़ से सड़क का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बड़सर से भ्यावीं तक 33 करोड़ से सड़क का निर्माण शुरू
विज्ञापन
विकास की बात
यातायात व्यवस्था में आएगा क्रांतिकारी सुधार
पर्यटन और विकास को मिलेगी रफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। सोलहसिंगी धार क्षेत्र के बाशिंदों के लिए ऐतिहासिक सौगात के रूप में 33 करोड़ की लागत से बड़सर से भ्यावीं तक सड़क के सुधारीकरण और इसे डबल लेन में परिवर्तित करने का कार्य शुरू हो गया है। वर्षों से प्रतीक्षित इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्रीय यातायात व्यवस्था में क्रांतिकारी सुधार आएगा, वहीं पर्यटन को भी एक नई उड़ान मिलेगी। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता संजीव गौतम ने बताया कि यह सड़क अत्याधुनिक तकनीकों से निर्मित की जा रही है, जो सभी मौसमों में टिकाऊ होगी। इस परियोजना से बड़सर और भ्यावीं के बीच की दूरी में कमी आएगी और यात्रा का समय घटेगा। इससे न केवल स्थानीय लोग लाभान्वित होंगे बल्कि बाहर से आने वाले पर्यटकों को भी सुविधा होगी। क्षेत्रीय विधायक विवेक शर्मा ने परियोजना स्थल का दौरा करते हुए कहा कि यह सड़क न केवल भौगोलिक दृष्टिकोण से बल्कि आर्थिक दृष्टिकोण से भी विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर यह क्षेत्र अब पर्यटकों के लिए अधिक सुलभ होगा। इससे स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने की सूचना से स्थानीय ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया। ग्रामवासियों में नितिन, मुकेश, सुरेश, सुरेश चंद्र और सुरेंद्र कुमार ने सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क के माध्यम से उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और व्यापार से जुड़ी गतिविधियों में बेहतर संपर्क मिलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस सड़क से सोलह सिंगी धार के ऐतिहासिक किले, पिपलू मंदिर, भीमा माता मंदिर, चामुखा मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर पहुंचना आसान होगा। इससे श्रद्धालुओं की संख्या में भी इजाफा होगा। पर्यटन विभाग के निरीक्षक राज कुमार ने भी इस सड़क परियोजना को क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में भ्यावीं क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बुनियादी ढांचे से जुड़ी अन्य योजनाएं भी तैयार की जा रही हैं, जिससे यह क्षेत्र राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों में गिना जाएगा। यह सड़क परियोजना न केवल एक निर्माण कार्य है, बल्कि यह क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास की नई कहानी लिखने का माध्यम बनेगी। जनता को लंबे समय बाद यह बड़ी सौगात मिली है, जिससे क्षेत्र में विकास की रफ्तार तेज होने की पूरी संभावना है।