{"_id":"58f36a3f4f1c1b18744707ac","slug":"constable-dead-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में पुलिस जवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में पुलिस जवान की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, पंजाबर।
Updated Sun, 16 Apr 2017 09:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना हरोली के तहत गांव पंजाबर में सड़क हादसे में बाइक सवार पुलिस कर्मचारी की मौत हो गई है। मृतक की पहचान राकेश कुमार (44) पुत्र रामप्यारा निवासी खड्ड के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसा कैसे हुआ, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह पंजाबर के समीप स्थानीय लोगों ने बाइक समेत सड़क किनारे गिरे व्यक्ति को देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि राकेश कुमार गगरेट थाना में बतौर पुलिस कर्मी अपनी सेवाएं दे रहा था और वह अपने घर गांव खड्ड की ओर आ रहा था। क्यास लगाए जा रहे हैं कि हादसा बाइक स्किड होने से पेश आया है। बहरहाल, पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। उधर, पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन