फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Consideration on formation of committee to enter into rental agreement with shopkeepers

Una News: दुकानदारों के साथ किराये का अनुबंध करने के लिए कमेटी गठन पर विचार

Fri, 12 Dec 2025 07:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 07:47 PM IST
विज्ञापन
Consideration on formation of committee to enter into rental agreement with shopkeepers
सिलिंडर फैक्ट्री से लेकर वार्ड संख्या चार तक नाली के अधूरे काम को पूर्ण करने का प्रस्ताव रखा
विज्ञापन

पंचायत समिति की त्रैमासिक बैठक में विभिन्न मसलों पर हुई चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। विकास खंड गगरेट में शुक्रवार को पंचायत समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत समिति गगरेट की अध्यक्ष रीता धीमान ने की। इसमें विकास खंड की दुकानों में व्यापार कर रहे किरायेदारों के साथ किराये के अनुबंध करने के लिए मनोनीत कमेटी के गठन पर विचार किया गया। इसके अतिरिक्त दौलतपुर में एक दुकानदार की ओर से अपनी दुकान के आगे छज्जा बढ़ाने के प्रस्ताव पर निशानदेही करवाने के लिए सचिव पंचायत समिति को प्रस्ताव प्रस्तुत करने और 15वें वित्त आयोग के अनुदान से राशि को दुकानदार द्वारा प्राप्त शेल्फ के अनुसार जल शक्ति विभाग को स्थानांतरित करने पर चर्चा हुई।
ब्लॉक समिति सदस्य अनिल डढवाल ने अपने वार्ड देओली-घनारी की पंचायत देओली में सिलिंडर फैक्ट्री से लेकर वार्ड संख्या चार तक नाली के अधूरे काम को पूर्ण करने का प्रस्ताव रखा। इसकी प्रतिलिपि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, संबंधित मंत्री, स्थानीय विधायक राकेश कालिया और उपायुक्त ऊना को भेजने की बात कही गई।
विज्ञापन

खंड चिकित्सा अधिकारी पंकज शर्मा ने सदस्यों से तंबाकू मुक्त ग्राम पंचायत बनाने में सक्रिय भागीदारी की अपील की और पंचायत स्तर पर ग्राम पंचायत द्वारा लाइसेंस देने की जानकारी दी। बैठक में खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र जेटली, पंचायत समिति उपाध्यक्ष प्रिंस जसवाल, अधीक्षक नील कमल, मोहन लाल (सचिव पंचायत समिति), बलबीर लेखपाल, पंचायत सचिव सुनील कुमार, रजत सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed