फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Connections of 361 consumers of Electricity Board Bharwaan may be cut.

Una News: विद्युत मंडल भरवाईं के 361 उपभोक्ताओं के कट सकते हैं कनेक्शन

Fri, 19 Jul 2024 03:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 19 Jul 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Connections of 361 consumers of Electricity Board Bharwaan may be cut.
चिंतपूर्णी (ऊना)। विद्युत मंडल भरवाईं के तहत 361 उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा न करवाने पर डिफाल्टर घोषित किया गया है। विभाग ने साफ किया है कि अगर इन उपभोक्ताओं ने 24 जुलाई तक अपने लंबित पड़े बिजली के बिल जमा नहीं करवाए तो उनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि भरवाईं मंडल के तहत पांच लाख रुपये से अधिक के बिजली बिल अभी भी लंबित पड़े हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं को बार-बार अवगत करवाने के बाद भी बिजली के बिल जमा नहीं किए गए हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए अब विभाग ने 361 उपभोक्ताओं को डिफॉल्टर घोषित कर दिया है। इन उपभोक्ताओं से विभाग ने 5 लाख 86 हजार 666 रुपये लेने हैं। इसमें चिंतपूर्णी अनुभाग में 150 उपभोक्ता जिनका 3 लाख 11 हजार 77 रुपए, भरवाईं अनुभाग के 116 उपभोक्ता के 2 लाख 15 हजार 8 रुपये और धर्मशाला महंता के उपभोक्ताओं के 74 हजार 81 रुपए बकाया बिल राशि है। विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता रविंद्र शर्मा ने बताया कि डिफाल्टर उपभोक्ताओं को 24 जुलाई तक का समय दिया गया है। इसके बाद बिल न देने वालों का कनेक्शन अस्थायी रूप से काट दिया जाएगा और उपभोक्ताओं को दोबारा कनेक्शन जोडऩे के लिए 250 रुपए भी देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed