फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Congress's double face has come to the fore: Anurag

जनता के सामने आया कांग्रेस का दोहरा चेहरा: अनुराग ठाकुर

Fri, 07 Oct 2022 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Congress's double face has come to the fore: Anurag
ऊना में लगभग 200 करोड़ रुपये विकास कार्यों के उद्घाटन व शिलान्यास करते सीएम जयराम ठाकुर। उनके साथ क - फोटो : Una
ऊना। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा सेवाएं और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस का दोहरा चेहरा जनता के सामने आ चुका है। वीरवार को पेश आई घटना का संदर्भ देते हुए उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी का सम्मान और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान किया गया है। वह शुक्रवार को प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष समारोह में शिरकत करने के बाद मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि महिला के अपमान पर कांग्रेस नेता मूकदर्शक बने रहे। महिलाओं के अपमान के बावजूद कांग्रेस नेताओं की कोई टिप्पणी तक नहीं आई।
विज्ञापन

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अनुराग ठाकुर ने कहा कि देशभर में भारतीय जनता पार्टी के अच्छे काम देखकर कांग्रेस नेता कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव को लेकर पूछे प्रश्न पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के चुनाव कैसे होते हैं, यह सभी जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं के दम पर रिवाज बदलने के प्रश्न पर अनुराग ने कहा कि कांग्रेस कहां है? आज कांग्रेस देशभर में अस्तित्व की जंग लड़ रही है। इससे पहले कार्यक्रम में अनुराग ठाकुर ने कहा कि 60 सालों में कांग्रेस ने कुछ नहीं कर पाई है, लेकिन मोदी सरकार ने आठ साल में बहुत कुछ करके दिखाया है। यह कार्य 60 सालों में भी नहीं हो पाए हैं।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर, छठे राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, विधायक बलबीर सिंह, भाजपा नेता प्रो. राम कुमार, राजकुमार पठानिया समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed