फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Congress organised protest price hike and unemployment at Mehatpur

'सरकार बदलो हालात बदलो' के नारों के बीच फूंका महंगाई का पुतला

Sat, 06 Aug 2022 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Congress organised protest price hike and unemployment at Mehatpur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मैहतपुर (ऊना)। महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर शुक्रवार को ऊना ब्लॉक कांग्रेस ने सरहदी क्षेत्र मैहतपुर में जबरदस्त प्रदर्शन किया और महंगाई का पुतला फूंका। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। पुतला फूंकने से रोकने पर कांग्रेस विधायक सतपाल रायजादा ने पुलिस का विरोध जताया। उनकी पुलिस जवानों से थोड़ी बहस भी हुई।
शुक्रवार को प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई का पुतला फूंका। इससे पहले स्थानीय पुलिस के कुछ मुलाजिमों ने उन्हें ऐसा करने से रोकने का प्रयास किया, लेकिन विधायक सतपाल रायजादा ने साफ कहा कि वह लोग महंगाई का पुतला फूंक रहे हैं न कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या मुख्यमंत्री जयराम का।
विज्ञापन

प्रदर्शन में सतपाल रायजादा ने 'सरकार बदलो हालात बदलो' 'तख्त बदल दो ताज बदल दो बेईमानों का राज बदल दो' जैसे नारे लगाकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि इस समय महंगाई से लोग पूरी तरह से त्रस्त हो चुके हैं। लेकिन केंद्र तथा प्रदेश सरकार आंखें मूंदे बैठी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस विधायक सतपाल रायजादा ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह से नाकाम हो गई है। कहा कि टैक्स पेयर के पैसों से पेंशन मिलती है, विकास के कार्य होते हैं, लेकिन भाजपा के नेता गांव-गांव जाकर पेंशन लगवाने के पत्र बांट रहे हैं और तालियां बटोर रहे हैं।
महिला ब्लॉक कांग्रेस से जुड़ी महिलाओं ने कहा कि सिलिंडर से लेकर दूध, दही आटा तथा रसोई का सारा सामान महंगा हो चुका है, लेकिन इस समस्या के हल के लिए कुछ नहीं किया।

प्रदर्शन में ऊना ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र सहोड़, एनएसयूआई अध्यक्ष चांद ठाकुर, जिला कांग्रेस महासचिव अभिनव कुमार, एससी मोर्चा से रवि बस्सी, वरुण पुरी, पार्षद राजेंद्र कौर, नगर परिषद संतोषगढ़ से पार्षद मनजीत कौर, महिला शहरी अध्यक्ष बेबी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed