फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Congress leader arrested in the Dioli Co-operative Society scam, una news

दियोली कोऑपरेटिव सोसायटी घोटाले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार

Thu, 01 Apr 2021 11:01 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Congress leader arrested in the Dioli Co-operative Society scam, una news
ऊना। जिला ऊना के बहुचर्चित एवं दियोली को-ऑपरेटिव सोसायटी के घोटाले के आरोप में वीरवार को कांग्रेस प्रदेश सोशल मीडिया समन्वयक एवं सोसायटी के पूर्व प्रधान अनिल डडवाल को गिरफ्तार कर लिया है। सोसायटी के अध्यक्ष पूर्ण चंद ने अग्रिम जमानत ले ली है। जिससे पिछले एक माह से नशा निवारण पुनर्वास केंद्र के इर्द गिर्द घूम रही गगरेट विस क्षेत्र की राजनीति अब दियोली सोसायटी को लेकर चर्चा में आ गई है। बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट के आदेश पर चल रही जांच में अब तेजी आई है और इस घोटाले का आंकड़ा अब 11.70 करोड़ से बढ़कर 13 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

सूत्रों से यह भी पता चला है कि एआरओ ऊना ने गत दिवस ही इस घोटाले को लेकर अपनी जांच पूरी की और रिपोर्ट जमा करवाते ही पुलिस ने सुराग मिलने पर कांग्रेस नेता एवं सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष अनिल डडवाल को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले सत्ता पक्ष का नजदीकी दियोली सोसायटी का आरोपी सचिव भी हवालात की सैर कर चुका है। उधर, कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी होने से अब राजनीति भी गर्मा गई है और विपक्ष के साथ साथ सत्ता पक्ष में बैठे कुछ नेताओं की सांसें थमना शुरू हो गई हैं। क्योंकि इस घोटाले में विपक्ष के साथ-साथ सत्ता पक्ष के कुछ नेताओं पर भी उंगली उठ चुकी है। गारै हो कि उक्त सोसायटी में घोटला होने के कारण करीब 1800 खाता धारकों का पैसा फंसा हुआ है। उधर, एसएचओ गगरेट दर्शन सिंह ने बताया कि पुलिस ने दियोली सोसायटी के 2013 से 2018 तक अध्यक्ष रहे अनिल डडवाल को जांच में मिले सुरागों के आधार पर गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आखिर क्या है मामला
दियोली को-ऑपरेटिव सोसायटी में हुए घोटाले में पदाधिकारियों पर केसीसीबी गगरेट से लगभग 65 लाख की एफडीआर जाली हस्ताक्षर करके निकालने के आरोप लग चुके हैं। इसके अलावा 17 सितंबर 2011 को आरोपी सचिव ने सभा और अपने नाम के एक साथ खाते खुलवाए। जिन खातों के तहत सभा के पैसे का दुरुपयोग का आरोप है। भाजपा के एक बड़े नेता जिसका दियोली गांव से लेना देना नहीं है, को 2 लाख रुपये का चेक सभा के खाते से देने पर सवाल उठ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed