{"_id":"69e2943570199778720e4f86","slug":"congress-announced-block-presidents-efforts-to-strengthen-the-organization-una-news-c-93-1-una1002-188577-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: कांग्रेस ने घोषित किए ब्लॉक अध्यक्ष, संगठन को मजबूत करने की कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: कांग्रेस ने घोषित किए ब्लॉक अध्यक्ष, संगठन को मजबूत करने की कवायद
Sat, 18 Apr 2026 01:42 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
ऊना/गगरेट/अंब/बंगाणा। कांग्रेस पार्टी ने जिले के पांचों ब्लॉकों में अध्यक्षों की तैनाती कर दी है। सभी ब्लॉकों में अध्यक्ष नियुक्त करने पर कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह का माहौल है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने शुक्रवार को औपचारिक सूचना जारी कर अध्यक्षों के नाम पर मुहर लगाई। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सभी नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों को शुभकामनाएं दीं।
जारी सूची के अनुसार डॉ. रविंद्र कुमार शर्मा को अंब, सुरेंद्र सिंह कंवर को गगरेट, संदीप अग्निहोत्री को हरोली, रजनीश कुमार को ऊना तथा विवेक मिंका को कुटलैहड़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष देसराज गौतम ने कहा कि ब्लॉक अध्यक्षों का इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए चुना जाना उनके समर्पण, मेहनत और पार्टी के प्रति निष्ठा का प्रमाण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी नव नियुक्त अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे तथा जमीनी स्तर पर कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
पार्टी नेताओं ने यह भी कहा कि आने वाले समय में संगठनात्मक मजबूती के लिए ब्लॉक स्तर पर सक्रियता बढ़ाना बेहद जरूरी है। नए अध्यक्षों से अपेक्षा की जा रही है कि वे कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे और क्षेत्रीय मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे।
सुरिंद्र ठाकुर को फिर मिली कमान
कांग्रेस हाईकमान द्वारा गगरेट ब्लॉक अध्यक्ष की कमान एक बार फिर सुरेंद्र ठाकुर को सौंपी है। सुरिंद्र ठाकुर की साफ छवि व कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने से कांग्रेस को न केवल मजबूती मिली है बल्कि पिछले उप चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार राकेश कालिया को भी भारी मतों से जीता कर विधानसभा भेजा था। प्रदेश में पंचायती राज चुनावों से ठीक पहले कांग्रेस ने ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की।
-- --
डॉ. रविंद्र शर्मा दोबारा बने अध्यक्ष
वहीं डॉ. रविंद्र शर्मा को लगातार दूसरी बार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अंब का अध्यक्ष चुना गया है। डॉ. रविंद्र के दोबारा अध्यक्ष बनने से क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। अपनी इस नियुक्ति पर डॉ. रविंद्र शर्मा ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे आने वाले समय में संगठन की मजबूती के लिए समर्पित भाव से काम करेंगे।
-- --
कुटलैहड़ में विवेक मिंका को मिली जिम्मेदारी
कुटलैहड़ से वरिष्ठ कांग्रेस नेता के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले विवेक मिंका को कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया। विवेक मिंका वर्तमान में कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे और संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। विवेक मिंका का राजनीतिक सफर छात्र राजनीति से शुरू हुआ। वर्ष 1998 में उन्होंने युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद से अपनी सक्रिय राजनीतिक यात्रा की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने युवा कांग्रेस में महासचिव के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं,। समय के साथ उन्होंने जिला कांग्रेस में महासचिव और उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। इसके अलावा उन्होंने राज्य कांग्रेस कमेटी में सचिव पद की जिम्मेदारी भी निभाई। वर्तमान में विवेक मिंका हिमाचल सरकार में आरटीए सदस्य के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
हरोली से संदीप अग्निहोत्री पर दांव
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के विधानसभा क्षेत्र हरोली की कमान इस बार संदीप अग्निहोत्री को मिली है। इससे पहले कांगड़ से विनोद कुमार बिट्टू लंबे समय तक कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष रहे। करीब डेढ़ साल पहले उनका कार्यकाल समाप्त होने के बाद ब्लॉक अध्यक्ष का पद रिक्त चल रहा था। कांग्रेस हाईकमान ने अब पालकवाह गांव से संदीप अग्निहोत्री को ब्लॉक कांग्रेस हरोली का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पंचायत चुनावों से ठीक पहले इस नियुक्ति को संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। संदीप अग्निहोत्री लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं।