फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Condition of dilapidated rain shelters to improve; cleaning work begins.

Una News: बदहाल वर्षाशालिकाओं का सुधरेगा हाल, सफाई का काम शुरू

Sun, 20 Sep 2026 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 20 Sep 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Condition of dilapidated rain shelters to improve; cleaning work begins.
वार्षाशालिका बंगाणा के सामने से हटाई गई घास। संवाद
ऊना। जिले में लंबे समय से बदहाली की मार झेल रही वर्षाशालिकाओं की दशा को सुधारने का कार्य शुरू हो गया है। संवाद न्यूज एजेंसी की ओर से अमर उजाला में बदहाल वर्षाशालिका अभियान प्रमुखता से चलाया गया। इसके बाद अब लोक निर्माण विभाग हरकत में आया है। विभाग ने वर्षाशालिकाओं की दशा सुधारने और उनकी साफ-सफाई का काम शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में बंगाणा में स्थित वर्षाशालिका के आसपास पैदा हुई घास और झाडि़यों की कटवा कर उसकी सफाई कर दी है। विभाग ने जिले के अन्य क्षेत्रों में भी बदहाल पड़ी वर्षाशालिकाओं की स्थिति सुधारने की कवायद शुरू कर दी है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में वर्षाशालिकाओं का निरीक्षण करने और जहां साफ-सफाई की जरूरत है, वहां आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि बरसात के दौरान जिले के कई इलाकों में स्थित वर्षाशालिकाओं के आसपास के बड़ी-बड़ी घास और झाडि़यां पैदा हो गई हैं। ऐसे में ये यात्रियों को बैठने में परेशानी हो रही है। हालात ऐसे हैं कि रामपुर, जनकौर सहित आसपास के अन्य क्षेत्रों में वर्षाशालिकाओं की बदहाली की तस्वीर लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती नजर आ रही हैं। विभाग के आलाधिकारियों ने अपने कनिष्ठ अधिकारियों को वर्षाशालिकाओं की साफ सफाई करवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



वर्षाशालिकाओं की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर काम शुरू कर दिया है। जहां पर झाडि़यां अधिक हैं, वहां पर उसे कटर मशीन से साफ करवाने को कह दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-केएस ठाकुर, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग ऊना

वार्षाशालिका बंगाणा के सामने से हटाई गई घास। संवाद

वार्षाशालिका बंगाणा के सामने से हटाई गई घास। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed